- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
KHICHDI RECIPE IN HINDI
![]() |
| mung daal khichdi recipe |
मूंग दाल की खिचड़ी रेसिपी
इस लेख में आपको मूंग दाल खिचड़ी रेसिपी के बारे में बताऊंगा. जो लगभग हर घर में खिचड़ी बनती रहती हैं.अगर खिचड़ी की बात करे तो ये भारत की ट्रेडिशनल रेसिपी हैं. खिचड़ी को मूंग की दाल और चावल से बनाया जाता है. और खिचड़ी खाने में भी बहुत ही हल्की होती हैं. भारत में अक्सर खिचड़ी को मकर सक्रांति के अवसर पर बनाया जाता है
खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
मूंग दाल की खिचड़ी बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती हैं. खिचड़ी को मूंग की दाल ( छिलके वाली) और चावल को कुकर में बनाया जाता हैं अक्सर खिचड़ी को बीमार लोगों के लिए भी बनाया जाता हैं क्योंकि खिचड़ी हल्का होने की वजह से आसानी से पच जाती हैं।
मूंग दाल खिचड़ी को कैसे सर्व करे
खिचड़ी को आप कभी भी बनाकर खा सकते हो . और आप खिचड़ी को दही और आचार के साथ भी खा सकते हों
how to make khichdi
khichdi recipe in hindi
तैयारी का समय 10 मिनट
बनाने का समय 20 मिनट
कितने लोगो के लिए 2 लोगो के लिए
छोले की सब्जी बनाने की विधि
मूंग दाल खिचड़ी की सामग्री
(mung dal khicdi ingredients)
¹. मूंग दाल 1/2 कप
². चावल 1 कप
³. घी 2 चम्मच
⁴. जीरा 1 चम्मच
⁵. हींग चुटकी भर
⁶. धनिया 1 चम्मच
⁷. नमक स्वादानुसार
मूंग दाल की खिचड़ी बनाने की विधि
how to make khichdi
1. सबसे पहले दाल और चावल को अच्छी तरह से धो ले।
2. फिर कुकर में घी को गर्म करे. घी गर्म होने पर उसमे जीरा और हींग डालें।
3. अब जीरा और हींग को अच्छी तरह भून लें ।
4. भून के बाद उसमे चावल और दाल डाले और 2 मिनट
तक पकाएं फिर उसमे 3 कप पानी डाले और थोड़ा धनिया पाउडर और नमक डाल कर कूकर को बंद कर और 3 सिटी आने तक पकाए।
5. अब गैस को बंद कर दे और खिचड़ी को सर्व करे।
सुझाव
आप अपने हिसाब से खिचड़ी को मसाला खिचड़ी भी बना सकते हो और स्पाइसी खिचड़ी का मजा ले सकते हो।
आप खिचड़ी में सब्जियां भी डाल कर बना सकते हो ।
आप खिचड़ी को दही आचार या रायता के साथ भी खा सकते हो।
QNA
1. मूंग की दाल की खिचड़ी खाने से क्या फायदा?
ANS वेट लॉस में बहुत मदद करती है
न्यूट्रिशन्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं
2. खिचड़ी के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है?
ANS मूंग की दाल सबसे अच्छी होती हैं



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें