गाजर पाक बनाने की विधि।। Gajar Pak Recipe In Hindi

 गाजर पाक बनाने की विधि।। Gajar Pak Recipe In Hindi

गाजर पाक बनाने की विधि 


 सर्दियां शुरू होते ही गाजर पाक की फरमाइसे आने लग जाती हैं गाजर का हलवा गर्म गर्म ही खाया जाता है गाजर का हलवा छोटे  से लेकर बड़ों को भी बहुत पसंद होते हैं गाजर का हलवा नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया होगा। गाजर का हलवा बनाना भी आसान होता है हलवे को गाजर , घी, दूध और चीनी से बनाया जाता है तो चलिए बनाते हैं गाजर पाक।।

तैयारी का समय___10 मिनिट

बनाने का समय____30 मिनिट

कितने लोगो के लिए__ 4 से 5


गाजर का पाक बनाने की विधि

(gajar ka halva banane ki vidhi Hindi mein)



गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

.   3 कप छिली हुई गाजर

.  2 कप फूल फेट दूध

.   4 चम्मच घी

.   2 कप शक्कर

.  1 कप खोया

.   10 काजू के टुकड़े टूटे हुए

.  10 बादाम के टुकड़े टूटे हुए 

.  10 किसमिस

.  1 चम्मच इलायची पाउडर





विधि (gajar ka halva banane ki vidhi Hindi mein) Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi

1.  सबसे पहले एक मोटे तले की कढ़ाई या नॉनस्टिक पैन ले अब उसमे घी डाले और गरम करे , अब उसमे छिली हुई गाजर डालकर 5 से 7 मिनिट तक अच्छे से पकाए।

2.   अच्छे से पकने के बाद उसमे दूध डाले और उबाल आने तक मीडियम आंच पर अच्छे से पकाए।

3. जब  मिश्रण में उबाल आ जाए तो गैस को कम कर दे, लगभग 15 से 20 मिनिट तक मिश्रण को पकाए जब तक के 
मिश्रण गाड़ा ना हो जाए , ध्यान रहे बीच बीच में चम्मच से हिलाते रहे ताकि मिश्रण कड़ाई के नीचे ना चिपके।

4.  जब मिश्रण सारा दूध सूख जाए और मिश्रण भी गाड़ा हो जाए फिर लगभग 5 मिनिट तक और पकाए, और बीच बीच में चम्मच से हिलाते भी रहे।

5.   अब मिश्रण में चीनी, काजू, बादाम, खोया, और किसमिस अच्छी तरह मिला दे और 3 से 4 मिनिट तक पकाए ताकि चीनी अच्छी तरह से मिल जाएं और मिश्रण भी फिर से गाड़ा हो जाए।

6.  अब इलायची का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दे फिर गैस को बंद कर दे।

7.  अब हलवे को एक बर्तन या कटोरे में निकाल कर उस में बादाम के कतरन डाले ।। 



ध्यान दे

      .   अच्छा गाजर का हलवा बनाने के लिए ताजा व मीठे गाजर का प्रयोग करे।
     .   खोया डालने से गाजर का हलवा स्वादिष्ट बनता हैं और खाने में भी टेस्टी लगता हैं अगर आप मीठे खोया(मावा)  का उपयोग कर रहे हो  तो चीनी कम डाले।
     .  अगर आप फुल फेट दूध की जगह कांडेस्ड मिल्क का उपयोग कर रहे हो तो चीनी की मात्रा कम डाले। 
    .   

हलवे का स्वाद   

                     मीठा और मुलायम

परोसने के तरीके

                  यू तो गाजर के हलवे को आप कही तरीके से परोस सकते हो । आप गर्म गर्म हलवे को भी परोस सकते हो , या किसी और मिठाई के साथ भी हलवे को परोस सकते हो


टिप्पणियाँ