- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रबड़ी बनाने की विधि
![]() |
| रबड़ी बनाने की विधि |
रबड़ी का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा रबड़ी एक प्रकार का शाही मिठाई है जो भारतीय व्यंजनों में प्रसिद्ध है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो दूध, चीनी और नुस्खे की एक बारीक लेयर से बनी होती है। तो चलिए बनाते हैं लच्छेदार रबड़ी(Rabri Recipe In Hindi)
रबड़ी बनाने की सामग्री
. 2 लीटर दूध फूल फेट
. 300 ग्राम शक्कर
. 2 चम्मच इलायची पाउडर
. 4/5 केसर के धागे
. 10 बादाम कटे हुए
. 10 पिस्ता कटे हुए
. 1 चुटकी भर फिटकरी
बालूशाई बनाने की विधि
गाजर का हलवा बनाने का आसन तरीका
रबड़ी बनाने की विधि । How to Make Rabri
. सब से पहले कड़ाई लेंगे और उसमे 2 लीटर डालेंगे. फिर गरम करेंगे।
. जब तक दूध में उबाल नही आता तब तक दूध को हिलाएंगे ताकि दूध कड़ाई में लगे ना।
. जब दूध फुल गरम हो जाए (ऊपर तक उबाल आने पर) उसमे 1 चुटकी भर फिटकरी डालकर हिलाएंगे ध्यान रहे फिटकरी ज्यादा नहीं डालनी है।
. जब दूध के ऊपर मलाई आए तो धीरे से उसको kdai के किनारे में करते जाइए।
. जब दूध 1/3 ना हो जाए तब तक हिला ते जाइए।
. अब दूध में शक्कर इलायची पाउडर बदाम और पिस्ता की कतरन और केसर डाल कर अच्छे से मिला दे।
.अब कड़ाई के किनारे लगी मलाई को निकले मिला दे(इस से राबड़ी फूल लच्छेदार बनेंगी और खाने मे भी बहुत टेस्टी लगेगी)
. अब 2 मिनिट तक और पकाइए फिर गैस बंद कर दीजिए।
.राबड़ी को ठंडा होने के लिए रख दे, खाने से पहले फ्रिज में 2 घंटे तक रख दे ।
. अब आप एक बाउल में निकाल कर खाने का आनंद लिजिए।
ध्यान दे
. फिटकरी की मात्रा ज्यादा ना डाले वरना दूध फट जाएगा।
. जब दूध में मलाई आने लगे तो कड़छी ज्यादा ना चलाए।
. कड़ाई मोटे पेंदे की होनी चाहिए जिस से दूध नीचे ना लगे।
सुझाव
. आप दूध के बजाय कांडेस्ड मिल्क भी ले सकते हैं लेकिन रबड़ी खाने में कम स्वादिष्ट लगती हैं
. अगर आप कांडेस्ड मिल्क का उपयोग कर रहे है तो शक्कर कम डालिए।
स्वाद
. मीठा, स्वादिष्ट,
परोसने के तरीके
. आप राबड़ी को केसर के धागे और पिस्ता की कतरन डालकर सर्व करिए
. आप रबड़ी को गुलाब जामुन के साथ भी खा सकते हो और गर्म जलेबी के साथ भी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें