मावा मालपुआ बनाने की विधि।। Mawa Malpua Recipe In Hindi

 मावा मालपुआ बनाने की विधि (Malpua Recipe In Hindi)

मावा मालपुआ बनाने की विधि


मालपुआ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया होगा, रस से भरे मालपुआ आप को हर दुकान पर नजर आते ही होंगे वैसे तो मालपुआ सारे भारत में लोकप्रिय है इसी के साथ ही बांग्लादेश में  भी बहुत प्रसिद्ध हैं, आज में आपको बहुत ही आसान तरीके से मालपुआ बनाना सिखाऊंगा, जिस से आप अपने घर पर आसानी से मालपुआ बना सको, तो चलिए जानते है मालपुआ बनाने की विधि हिंदी में ( Malpua Recipe In Hindi)

तैयारी का समय 20 मिनिट

बनाने का समय 40 मिनिट

कितने लोगो के लिए 4 से 5


मावा मालपुआ बनाने की सामग्री :


  .   मावा   250 ग्राम 
  .   मैदा    125 ग्राम
  .   चीनी   300 ग्राम
  .   दूध     3 कप
  .   इलायची 5 से 7
  .  पिस्ते  10 से 12 
  .  बादाम  5 से 6
  .  घी तलने के लिए

बलूशाई बनाने की विधि

  मावा मालपुआ बनाने की विधि:: How to make mawa Malpua recipe in Hindi

1  मावा मालपुआ का बेटर तैयार कीजिए

  सब से पहले मावा को  बिल्कुल कद्दूकस  कर लिजिए  फिर मावा को दूध में घोल ली जिए अब इसके साथ ही मावा और मैदा को मिक्सर जार में डाले और साथ ही में 1 कप गुनगुना दूध भी डाले फिर सब को मिक्स कर लिजिए अब थोड़ा सा दूध और डाले और फिर से मिक्सी में मिक्स करे आपको एकदम मस्त चिकना गोल बना लेना हैं हम बैटर बनाने मे कुल 2 कप दूध हो डालना है 
अब बैटर को एक बाउल या कटोरी में निकाल ले और 15 से 20 मिनिट बैटर को रेस्ट करने  दे ताकि बैटर अच्छे से फूल जाए।


2.   चासनी तैयार करे

  अब 3 कप चीनी और 3 कप पानी एक बर्तन में लीजिए और गर्म करे चासनी को तब तक पकाइए की सारी चीनी पानी में गुल जाए और बीच बीच मे चासनी को हिलाते भी रहना वर्ना चासनी चिपक सकती हैं।
  अब चासनी में पिस्ते और बादाम को काटकर और इलायची के पाउडर को दल दीजिए। 
वैसे तो मालपुआ के लिए 1 तार की चासनी नही चाहिए फिर भी आप एक कटोरी में पानी लेकर उसने चासनी की 1 या 2 बूंद डालकर देख लीजिए की चासनी अंगुली और अंगुटे के बीच में चिपकनी चाहिए बस

3.    मालपुआ बनाइए


20 मिनिट के बाद बैटर को ले. और एक कड़ाई में घी या तेल आपकी इचानुसार गर्म करे फिर थोड़ा सा बैटर डाल कर चेक करो बैटर डालने के बाद ऊपर आ जाना चाहिए मालपुआ को तलने के लिए मध्यम आंच पर ही घी या तेल चाहिए और हल्की मीडियम गैस रखिए अब बैटर को धीरे धीरे घी में डालिए और मालपुआ को तल लें। मालपुआ के ऊपर घी जरूर डाले ताकि मालपुआ ऊपर से भी अच्छे से सीक जाएऔर नीचे की साइड को भी पलटिए ताकि दोनो साइड अच्छे से पक जाए मालपुआ को हल्का ब्राउन होने तक पकाएं।
गोल्डन ब्राउन होने के बाद चिमटे की मदद से मालपुआ को हल्का बदाबाकर बाहर निकाल ले 
 ऐसे कर के सारे मालपुआ को बाहर निकाल ले।
अब सारे मालपुआ को  एक एक  कर ले चासनी में डालते जाए  और 5 से 7 मिनट तक डुबोकर दूसरी एक्स्ट्रा चासनी में डाले 
अब तैयार मालपुआ को एक बर्तन या प्लेट मे निकाले और मालपुआ के ऊपर पिस्ता और बादाम कटे हुए और थोड़ी सी इलायची डाले ।
लो तैयार है आपके  मावा मालपुआ खाइए और मौज करे 

4.    सुझाव


मालपुआ का बैटर बनाते वक्त खासतौर पर ये ध्यान रहे की बैटर में गुटलिया ना पड़े और बैटर को चिकना होने तक फेटे ।
अगर मालपुआ गोल और पतले नहीं बन रहे तो आपका बैटर गाड़ा है  उसमे थोड़ा सा दूध मिलाकर पतला कर ले फिर आपके मालपुआ पतले और गोल बन जाएंगे।
अगर मालपुआ पकाते वक्त किनारों से टूट रहा है तो आपका बैटर पतला है उसमें थोड़ा सा मैदा मिलाकर गाढ़ा कर ले ध्यान रहे उसमें गुटलिया ना पढ़ पाए फिर आपका मालपुआ अच्छा बनेगा।
मावा को बारीक तोड़े या कद्दूकस कर लें 
दूध को थोड़ा थोड़ा कर के ही डाले वरना बैटर में घाटे पड़ जाएंगी
घी या तेल को मीडियम गैस पर ही रखे ताकि मालपुआ अंदर तक पक जाए।

QNA

1.         मालपुआ के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?
ANS   उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बग्लादेश, महाराष्ट्र                        ओडिसा,और नेपाल में।

2.         मालपुआ कितने साल का है?
Ans     लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है।

3.        राजस्थान में मालपुआ कहाँ का प्रसिद्ध है?
ans     राजस्थान के अजमेर जिले के पुस्कर का मालपुआ                 बहुत प्रसिद्ध हैं

टिप्पणियाँ