lauki Chane Ki Dal Recipe In Hindi बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं लौकी चने की दाल सब्जी जानिए बनाने की विधि

lauki Chane Ki Dal Recipe In Hindi: बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं लौकी चने की दाल सब्जी जानिए बनाने की विधि

 
h
lauki chane ki sabji recipe

लौकी और चने की दाल को यूं तो मसालों में  फ्राई कर के  बनाया जाता है बाद में 2 सिटी लगाकर बनाया जाता है और लौकी चने की दाल खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती हैं

Lauki chane ki dal  sabji recipe

दोस्तो गर्मियों को मौसम आ गया है और इस मौसम को हेल्थी और पौष्टिक सब्जियों में से एक लौकी भी है लौकी से रायता और हलवा  भी बहुत अच्छा लगता हैं लौकी की सब्जी को लोगो ने कही तरीको से ट्राई किया बहुत लोग इसको टमाटर के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ दही वाली लौकी के साथ भी. इन्ही में से एक लौकी चने की दाल भी है. इसका स्वाद भी लोगो को बहुत पसंद आता है इस बार गर्मियों के मौसम में आपको लौकी चने की दाल जरूर बनानी चाहिए . इस सब्जी का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा।

भरवा बैंगन बनाने की विधि

lauki chane ki sabji ingredients सामग्री

¹.    300   ग्राम लौकी
².    50      ग्राम चने की दाल
³.    2       टमाटर
⁴.    1       हरी मिर्च
⁵.     1     ईंच  अदरक का टुकड़ा
⁶.     2     चम्मच  घी या तेल
⁷.     1     चुटकी भर हींग
⁸.     1     छोटी चम्मच जीरा
⁹.     1/2   धनिया पाउडर
¹⁰.    1/5   हल्दी पाउडर
¹¹.     1     चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¹².      5 से 7   लहसुन की कलिया
¹³.      थोड़ा सा हरा धनिया


how to make lauki chane ki sabji : लौकी चने की सब्जी बनाने की विधि _

लौकी के मुकाबले चने की दाल पकने या गलने में थोड़ा वक्त ज्यादा लगता है. इस लिए चने की दाल को 2  घंटे पहले अच्छे से धो के फिर दाल को भिगोकर रख देंगे .  जब तक हमारी दाल गलती तब तक हम लौकी को छीलकर साफ कर लेंगे और लौकी को बारीक काट लेंगे. और हरी मिर्च टमाटर और लहसुन अदरक को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लेंगे.  जब दाल गल जाए तो गैस चालू  कर के कुकर में घी गर्म करे फिर घी गर्म होने पर उसमे हिंग और जीरा डाल कर तड़का लगाए. फिर हल्दी और लाल मिर्च डाल कर अच्छे से पकाए।

अब मसाला फ्राई कर लीजिए

2 से 4 मिनट अच्छे से पकाने के बाद उसमे अदरक, लहसुन,हरी मिर्च, और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे  से पकाए. सारे मसाले को तब तक अच्छे से पकाए की सारा तेल ऊपर आ जाए. जब तेल उपर नजर आने लग जाए तो कटी हुई लौकी और दाल को अच्छे से मिक्स करे. और फ्राई करें. 2 से 3 मिनट भून ने के बाद थोड़ा सा नमक डालकर उसमें 2 कप पानी डालकर कुकर को बंद कर दे।

कुकर में 2 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और 5 मिनट में सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी जब कुकर का सारा प्रेसर निकल जाए तो ढकन खोल उसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें 
तो तैयार है आपकी लौकी चने की सब्जी ।
        

टिप्पणियाँ